सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पुलिस भर्ती पेपर लीक कर चहेतों को फायदा पंहुचाना BJP सरकारों का चलन, SIT नहीं CBI से हो जांच- निगम भंडारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दोबारा करवाने का निर्णय लिया है।

युवा कांग्रेस ने पेपर लीक को भाजपा सरकारों का चलन बताया और आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर लाखों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसकों लेकर युवा कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने शिमला में कहा कि बीजेपी सरकार में पहले भी इस तरह पेपर लीक के मामले आये हैं।

कई सालों से रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ युवा कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले भाजपा शाषित अन्य राज्यो में भी हो रहे हैं। यह इनकी सरकारों का चलन बन गया है।

सरकार की नाकामी के बाद पेपर रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में भी ऐसे मामलों में एसआईटी का गठन किया लेकिन परिणाम शून्य रहा।

उन्होंने मांग है कि मामले की हाईकोर्ट के सिटींग न्यायधीश या सीबीआई की जांच होनी चाहिए। इसको लेकर युवा कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने की राज्यपाल से राजभवन शिमला में मुलाकात, मिली बधाई

Sat May 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने राजभवन शिमला में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें इस नए पद पर बैठने की शुभकामनाएं भी […]

You May Like

Breaking News