file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल के स्कूलों में 12 वीं तक छात्रों के “मोबाइल फोन” पर पूर्ण “प्रतिबंध”, अगले सत्र से लागू होगा फैसला- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह प्रतिबंध अगले शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि जब वर्तमान सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय रैंकिंग 22वें स्थान पर थी, लेकिन नीतिगत सुधारों और ठोस फैसलों के चलते अब प्रदेश गुणात्मक शिक्षा में देशभर में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

सीएम ने कहा कि छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखने और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए सरकार आगे भी ऐसे कई कड़े और जरूरी फैसले लेती रहेगी।

सरकार के इस फैसले को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिहार में कांग्रेस को "बोलेरो" में फिट किया अब हमारा लक्ष्य हिमाचल में भी "ऑल्टो" में फिट कर देंगे - जयराम

Sat Dec 13 , 2025
देश नरेंद्र मोदी और पार्टी नड्डा जी के हाथों मजबूत हुई : जयराम ठाकुर एप्पाल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि एक तरफ जहां देश की कमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है […]

You May Like

Breaking News