IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

नगर निगम शिमला का बजट पेश, प्रॉपर्टी टैक्स में भवन मालिकों को राहत, नई गाड़ी खरीदना हुआ महंगा, आय बढ़ाने पर किया गया ज्यादा फोकस

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला ने साल 2022-23 का बजट शनिवार देर शाम जारी किया। 181 करोड़ रुपए के इस बजट को प्रशासक की मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने देर रात जारी किया।

DC शिमला आदित्य नेगी ने MC बजट को मंजूरी दी। इस बजट में शिमला के 30 हजार भवन मालिकों को राहत दी गई है। इस साल प्रॉपर्टी टैक्स 10% बढ़ाया जाना था। जिसे नहीं बढ़ाया गया है।

यह नए काम किए जाने हैं शहर में
*16 करोड़ की लागत से शहर में 600 गाड़ियों के लिए नई पार्किंग बनेगी।

  • 97.81 लाख रुपए से शहर में 620 सोलर लाइटें लगाई जाएगी।
  • तवी चौक, बीएड कॉलेज मज्याठ, कंगानाधार, विजयनगर, विकासनगर और हर्विंगटन चौक सड़क 27.69 लाख रुपए की लागत से 6 रेन शेल्टर बने जाएंगे।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 6 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
  • 16 लाख रुपए से लोअर पंथाघाटी में टॉयलेट और रेन शेल्टर बनाया जाएगा।
  • शहर के सभी 34 वार्डों में विकास कार्यों के लिए 3.95 करोड़ रुपए की लागत से काम किया जाएगा।

आय बढ़ाने पर किया गया फोकस
*नए बजट में बाहरी राज्यों से शिमला आने वाली गाड़ियों से नगर निगम ग्रीन फीस वसूलने का प्रस्ताव पारित किया है। जिससे नगर निगम को सालाना आय 10 करोड़ होगी।

*शराब की बोतल पर 2 रुपए की बजाय अब 10 रुपए सैस वसूला जाएगा। जिससे नगर निगम को सालाना आय 3 करोड़ के आस- पास होगी।

  • शहर में मकान खरीदने से लेकर जमीन की रजिस्ट्रेशन करवाने तक 2 % चार्ज देना होगा।
  • शहर में तहबाजारियों से नगर निगम अब हर महीने 500 रुपए लेगा। यह फीस पहली बार वसूली जा रही है। जिससे नगर निगम को साल में 60 लाख मिलेंगे।
  • नई गाड़ी की खरीद पर 1% वन टाइम MC रोड यूजर चार्ज लगेगा।
  • निगम द्वारा टाउन हॉल के ग्राउंड फ्लोर को 10 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा जिससे साला में 1,32,04,428 रुपए की आय होगी।
  • शहर की दुकानों और स्टालों से लाइसेंस रिन्यू फीस ली जाएगी। इससे साल में 25 लाख रुपए कमाई होगी।
  • स्मार्ट सिटी की पार्किंग में ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर गाड़ी पार्क करने की सुविधा दी जाएगी। इससे निगम को सालाना आय 25 लाख रुपए होगी।
  • रजिस्टर तहबाजारियों को आजीविका भवन में दुकानें दी गई है जिससे सालाना आय 84 लाख 60 हजार होगी।

*शराब पर 10 रुपए सैस से निगम को सालाना 3 करोड़ रुपए की आमदनी होगी जबकि अभी तक 2 रुपए सैस लेने से निगम को 39.44 लाख रुपए की वसूली हो रही थी।

नगर निगम के इस बजट में आम जनता के लिए किसी तरह की योजना नहीं है। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए भी नगर निगम के बजट में कुछ विशेष नहीं है। इस साल के बजट में आय बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में LAC का 6 दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्योत्सव सम्पन्न

Sun Mar 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, कुल्लू  भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा अटल सदन में 6 दिवसीय राज्य स्तरीय नाटय उत्सव का समापन  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी प्रशान्त सरकेक ने किया।  उन्होंने कहा कि भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की विलुप्त हो रही प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व सम्बर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका है। […]

You May Like

Breaking News