दुःखद- आनी से पूर्व विधायक खूब राम का 77 वर्ष की आयु में निधन, CM ने किया शोक व्यक्त 

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, आनी शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह ने NHAI अध्यक्ष को बाढ़ से हुए नुकसान से करवाया अवगत, तत्काल वित्तीय सहायता का आग्रह

Thu Jul 20 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला दिल्ली लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से भेंट की। उन्होंने प्रदेश में लगातार भारी वर्षा होने के कारण बाढ़ तथा बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News