IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“नारी शक्ति वन्दन बिल” के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, 2024 के लोकसभा चुनावों में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ- डॉली शर्मा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉली शर्मा ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नारीवंदन बिल मात्र महिलाओ के नाम पर राजनीति है।

उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कॉंग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण को अपनी प्राथमिकता रखा है और इसका उदाहरण है हिमाचल में 5 महिलाये कॉंग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं है।

डोली शर्मा ने कहा कि महिलाओं को पंचायत व शहरी निकायों में आरक्षण महत्त्वपूर्ण पहल है। वहीं भाजपा नारी शक्तिवन्दन बिल पास करवाकर महिलाओं को मात्र झुनझुना पकडा रहीं है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को य़ह भागीदारी नहीं मिलने वाली।

उन्होंने बताया कि बिल के अनुसार महिलाओं को आरक्षण जनगणना के बाद मिलेगा जिसमें अभी कई साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 से पहले य़ह आरक्षण नहीं मिल पाएगा। इसलिए अभी य़ह बिल पास कर भाजपा 2024 मे महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहीं है ।

उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार सही मे चुनाव में महिलाओं के आरक्षण को लेकर गंभीर है तो आने वाले वर्ष 2024 के चुनाव में ही इसे लागू करें।

डॉली शर्मा ने हिमाचल में महिलाओं को 1500 हर महिने की गारन्टी को लेकर कहा की महिलाओं से किया य़ह वायदा जरुर पूरा किया जाएगा, स्पीति की कबाइली महिलाओं से शुरुआत हो चुकी हैं।

हिमाचल मे आपदा से अभी हालत सुधर नहीं पाए हैं मगर ऐसे अवसर पर भी भाजपा नेता राजनीति नहीं भूलते और उनके प्रयास नहीं होते की प्रदेश को आपदा से राहत दिलाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार से मदद मांगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

एड्स कंट्रोल सोसायटी एक अक्टूबर को शिमला में करेगी "रेड मैराथन" का आयोजन, युवाओं में एड्स बढ़ना चिंताजनक

Tue Sep 26 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में एचआईवी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार व विभिन्न एनजीओ लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बावजूद इसके 5431 एड्स के मरीज है। एड्स कंट्रोल सोसायटी के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर ललित ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News