एड्स कंट्रोल सोसायटी एक अक्टूबर को शिमला में करेगी “रेड मैराथन” का आयोजन, युवाओं में एड्स बढ़ना चिंताजनक

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में एचआईवी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार व विभिन्न एनजीओ लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बावजूद इसके 5431 एड्स के मरीज है।

एड्स कंट्रोल सोसायटी के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर ललित ने बताया कि प्रदेश में 15 से 49 साल के 5500 के करीब मरीज है।

उन्होंने बताया कि शिमला के रिज मैदान पर एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा 1 अक्टूबर को रेड मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

सोसायटी द्वारा पूर्व में जिला स्तर पर नाटक मंचन, रील मेकिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया है।

एक अक्टूबर को राज्य स्तर पर एड्स अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि युवाओं को इस बीमारी से बचाया जा सके।

प्रदेश में एचआईवी एड्स के मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन यह जनसंख्या के हिसाब से बढ़ रही है। प्रदेश में एड्स का संक्रमण दर 0.11है। उन्होंने बताया कि नशा एचआईवी एड्स का बड़ा कारण है।

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने मंगलवार को एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एचआईवी एड्स प्रीवेंशन एक्ट एंड कंट्रोल एक्ट 2017 के तहत एड्स की जागरूकता के बारे में मिडिया कर्मियों को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन शिमला में किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर ललित ठाकुर ने एचआईवी एड्स सक्रमित लोगों के उपचार के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक- सुक्खू

Tue Sep 26 , 2023
एप्पल न्यूज़, अमृतसर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अमृतसर में ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में शीश नवाया और सभी के सुखमय जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य की प्रार्थना की।स्वर्ण मंदिर समूचे विश्व में हरमंदिर साहिब तथा श्री दरबार साहिब के नाम से विख्यात है और […]

You May Like

Breaking News