file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

खिलाड़ियों के पक्ष में उतरे विक्रमादित्य सिंह, निष्पक्ष जांच की मांग,आरोपी को रखें कार्यभार से दूर, हिमाचल में राजनेताओं को नही बल्कि खिलाड़ियों को सौंपी जाएगी खेल संघों की कमान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

महिला रेसलरों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगाए गए यौन शोषण आरोपों के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर खिलाड़ी बैठे हैं। इन खिलाड़ियों के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उतर आए हैं।

उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है साथ ही आरोपी को कार्यभार से दूर रखने की भी मांग की है विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आरोप गंभीर है। खिलाड़ी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है।

इस मामले में खेल मंत्रालय को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए हालांकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस मामले में वार्तालाप की गई है। उन्हें न्यायिक जांच के आदेश देने चाहिए और जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तब तक जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं उन्हें कार्यभार से दूर रखना चाहिए।

वही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेप काम होना चाहिए और खेल एसोसिएशन और संघ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलो में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ही इन संघो में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसको लेकर जल्दी रोडमैप तैयार करेंगे इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा हुई है प्रदेश में खेल नीति किस तरह से होनी चाहिए।

इसको लेकर खिलाड़ियों से फीडबैक लिया जाएगा उनके सुझाव भी लिए जाएंगे ताकि ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकें और हिमाचल का नाम रोशन कर सकें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल बनेगा देश का पहला ग्रीन राज्य, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर में सभी सरकारी गाडियां 31 मार्च तक होगी इलैक्ट्रिक

Sun Jan 22 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश को देश का पहला ग्रीन राज्य बनाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कवायद तेज कर दी है। सरकार ने कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला जिले में सभी सरकारी गाडियां और बसें इलेक्ट्रिक सुनिश्चित करने का फैंसला लिया है। ट्रांसपोर्ट विभाग को भी सभी इलेक्ट्रिक […]

You May Like

Breaking News