वाह रे जल निगम- शिमला में 35 MLD पानी की जरूरत मिल रहा 39 MLD फिर भी 5 दिन बाद आपूर्ती, CPIM का प्रदर्शन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सीपीआईएम के शहरी सचिव जगतराम ने बताया कि शिमला में सरकार व निगम की लापरवाही से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिमला के सर्दियों में बर्फ गिरने से पानी नही आता गर्मियों के स्त्रोत सूखने से ओर बरसात में मिट्टी भर जाने से पानी नही मिलता।

जगत राम ने कहा कि वर्तमान मे 39 एमएलडी पानी दिया जा रहा है जबकि शहर को 35 एमएलडी पानी की जरूरत है उसके बाद भी शहर में 4से 5 दिन बाद पानी पीने को मिल रहा है।

सरकार द्वारा जल प्रबंधन का निजीकरण किया गया है जिससे वह पानी का वितरण सही तरीके से नही कर पा रही है और शहर में पानी की समस्या चली हुई है।

उनका कहना था कि वह निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंप कर यह मांग कर रहे है कि शहर में पानी की समस्या से निजात दिलाई जाये जिससे बरसात में लोगो को पीने के पानी के लिए भटकना ना पड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली और शिमला के बीच 6 सितंबर से फिर शुरू होगी हवाई उड़ाने- मुख्य सचिव

Thu Aug 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला  मुख्य सचिव आर.डी. धीमान की अध्यक्षता में यहां दिल्ली-शिमला-दिल्ली मार्ग पर फिर से हवाई उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए एलायंस एयर अथॉरिटी के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में उड़ानों का संचालन शुरू करने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण निर्णय लिए […]

You May Like

Breaking News