सुक्खू ने देर रात बाँटे पोर्टफ़ोलियो- रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री, जगत बागवानी, विक्रमादित्य को PWD, शांडिल को स्वास्थ्य- जानें किसे क्या मिला…

एप्पल न्यूज़, शिमला

सुक्खू सरकार ने आज देर रात को मंत्रियों के पोर्टफ़ोलियो फाइनल कर दिए। सीएम सुक्खू वित्त, गृह, योजना, कार्मिक विभाग देखेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन, भाषा एवं संस्कृति विभाग देखेंगे।

इसी तरह से चन्द्र कुमार कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान उद्योग, आयुष और संसदीय कार्यमंत्री मंत्री, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बाग़वानी और जनजातीय विकास, रोहित ठाकुर को शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग सौंप दिया।

विक्रमादित्य सिंह को पीडब्ल्यूडी और खेल विभाग का जिम्मा सौंप दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने हिमाचल के दो सेना के जवानों की शहादत पर किया शोक व्यक्त

Thu Jan 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सैक्टर में 14 डोगरा रेजीमेंट के तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे।जिला एवं तहसील हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के जवान अमित शर्मा (23) पुत्र […]

You May Like

Breaking News