file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला रिज पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई डॉ परमार की 119वीं जयंती

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती आज यहां रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश वासियों की ओर से डॉ परमार को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। 

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रासकोन, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने भी डॉ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन गायन और देशभक्ति गीतों के माध्यम से डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने किसानों से खरीदी 1.31 करोड़ से 2123 क्विंटल गेहूं

Mon Aug 4 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने व उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए […]

You May Like

Breaking News