IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“हिमाचल में कुछ तो बड़ा होने वाला है”, रात में मुकेश अग्निहोत्री के घर लाव लश्कर के साथ पहुंचे जेपी नड्डा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बेटी आस्था की शादी पर दी शुभकामनाएँ

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल की राजनीति में बुधवार रात नई सरगर्मी देखने को मिली, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अचानक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सरकारी आवास पहुंच गए। नड्डा के साथ भाजपा के कई बड़े नेता और पूरा लाव-लश्कर मौजूद था, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आवास पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री की इकलौती बेटी डा. आस्था अग्निहोत्री के विवाह अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

अपने दौरे के बीच समय निकालकर नड्डा का उपमुख्यमंत्री के घर पहुंचना सौहार्द्र और सद्भाव का प्रतीक रहा। मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अपने राजनीतिक एवं निजी अनुभवों को साझा किया तथा पुराने दिनों की स्मृतियों को भी ताज़ा किया।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय प्रो. सिमी अग्निहोत्री को श्रद्धापूर्वक याद किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दोनों नेताओं की यह भेंट प्रदेश की राजनीतिक मर्यादा, आपसी सम्मान और सौहार्द की मजबूत परंपरा को दर्शाती है।

हिमाचल में बढ़ी सियासी हलचल: रात में JP नड्डा पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री के घर, अटकलों का बाज़ार गर्म

हालांकि आधिकारिक रूप से इसे अग्निहोत्री की बेटी के विवाह पर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन देर रात का समय, पूर्व सूचना का अभाव और भारी भाजपा उपस्थिति ने मुलाकात को सिर्फ शिष्टाचार से कहीं अधिक चर्चित बना दिया है।

बीते दिनों मुकेश अग्निहोत्री ने अपने ही मुख्यमंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तीखे बयान दिए थे। इन बयानों के बाद नड्डा की यह ‘अचानक भेंट’ नई राजनीतिक अटकलों को हवा दे रही है। कई जानकार इसे प्रदेश की मौजूदा सत्ता संरचना में संभावित बदलाव, कांग्रेस के भीतर असहमति या भाजपा की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

राजनीति में अक्सर इत्तेफाक नहीं होते—और हिमाचल की मौजूदा परिस्थितियों में यह मुलाकात कुछ बड़ा संकेत देती प्रतीत हो रही है। कई राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे आने वाले दिनों में “बड़े घटनाक्रम की प्रस्तावना” मान रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर लवी मेला– 15 दिसंबर तक दुकान- स्टॉल- डूम- झूला और कैनोपी हटाने का EO तहसीलदार को आदेश, माइक से होगी अनाउंसमेंट

Sat Dec 13 , 2025
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर लवी मेला–2025 के समापन के बाद मेला ग्राउंड और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे लगाए गए सभी अस्थायी दुकानों, स्टॉलों, ढाबों व व्यापार स्थलों को 15 दिसंबर 2025 की शाम तक पूरी तरह खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में उप-मंडलाधिकारी (ना.) […]

You May Like

Breaking News