file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पांगी में “जुकारू” के 9वें दिन मिंधल गांव में मनाया नवालू मेला, बेहद दिलचस्प है इतिहास

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांगी

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में इन दिनों 12 दिवसीय जुकारू उत्सव के पर्व पर नवें दिन नवालू मेले का आयोजन किया गया। इस दिन गांव वासियों ने अपने-अपने घरों में लाल मिट्टी से लिपाई-पुताई की, उसके बाद अपने कुल देवी के लिए भोग तैयार करके मंदिर जाते है।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ढोल-नगाड़े के साथ पवित्र पंड़ाल में मेले का आयोजिन किया जाता है। इस मेले में विषेश बात है कि नवें दिन नौ ग्रह की पूजा मिंधल गांव में की जाती है। और माता के चेले विश्व कल्याण के लिए पूजा अर्चना करते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जा रहा है हालांकि मिंधल गांव में पहले इस मेले के दिन बली प्रथा देने का भी रिवाज था, लेकिन सरकार के आदेशों के बाद अब इस मेले के दिन केवल नारियण व अन्य सामग्री चढ़ाई जाती है। 

मिंधल गांव के अलावा घाटी के रेई पंचायत में भी मनाया जाता है। इस मेले को देखने के लिए घाटी के विभिन्न पंचायतों से लोग आते है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस मेले के दिन मिंधल माता का मुख्य ठाठड़ी सुबह करीब 27 किलोमीटर पैदल चलकर मिंधल गांव पहुंचता है।

इसका मुख्य कारण यह है कि मिंधल माता का मुख्य चेला यानि ठाठड़ी किलाड़ के थमोह निवासी करतार सिंह है, जिसे नवालू के दिन अपने घर में पूजा अर्चना करने के बाद मिंधल माता  मंदिर के चुन्नी लगाकर व चोणू लगाकर मिंधल मंदिर पहुंचना पड़ता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिंधल मंदिर के पुजारी भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि हर साल के भांति इस वर्ष भी मिंधल गांव में नवालू मेले का आयोजन किया गया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

सिंगल विंडो बैठक में 1754.44 करोड़ के प्रस्तावित निवेश व 34 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी, 3635 लोगों को रोजगार के अवसर

Wed Mar 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।प्राधिकरण ने नए उद्योग स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार संबंधी 34 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इनमें लगभग 1754.44 करोड़ रुपये का निवेश […]

You May Like

Breaking News