file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद- कोटखाई में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत, 2 घायल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला जिले की कोटखाई तहसील से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे सेब से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर रामनगर क्षेत्र के धोलो कैंची के पास गहरी खाई में जा गिरा।

इस हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

जोगिंद्र सिंह, निवासी खोला गांव (वाहन चालक)

राजेश विष्ट, नेपाली मूल

एकेंद्र शाही, नेपाली मूल

लक्ष्मी, महिला, नेपाली मूल

दिल बहादुर, नेपाली मूल


घायल

साजन

नेव बहादुर

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से एक को बाद में आईजीएमसी, शिमला रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन खोला गांव की ओर जा रहा था। तेज मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और गाड़ी करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरते समय कई पलटे खाकर नीचे दूसरी सड़क पर आ टकराया।

स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लक्ष्मी नामक महिला की मौत उपचार के दौरान और दिल बहादुर की मौत आईजीएमसी शिमला में हो गई।


प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मृतकों के परिजनों को तात्कालिक राहत के तौर पर ₹25,000 की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के अन्तर्गत कोटखाई उप-मंडल के रामनगर गांव में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य घायल हुआ है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों को उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला शिमला के कोटखाई उप-मंडल के अंतर्गत रामनगर गांव में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वाेत्तम उपचार उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई हादसे पर किया गहरा शोक व्यक्त

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई क्षेत्र के रामनगर में पिकअप गाड़ी के सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस घटना में 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 03 व्यक्ति घायल हुए जिनमें से 2 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 1 व्यक्ति, जिसे आईजीएमसी भेजा गया था, की भी बाद में मृत्यु हो गई है। 

उल्लेखनीय है कि आज प्रातः 8:30 बजे कोटखाई उपमंडल के तहत धोलो कैंची, रामनगर के समीप एक पिकअप HP63-3897 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कुल 07 लोग सवार थे जिनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 02 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 1 व्यक्ति की आईजीएमसी में मृत्यु हुई है। वाहन चालक के अलावा सभी व्यक्ति नेपाली मूल के थे जिनमें एक महिला भी शामिल थी। 

शिक्षा मंत्री ने कहा “मैं इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवारों के साथ हूं। भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। इसके साथ ही परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें”।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मपुर आपदा- HRTC डिपो और बस अड्डा परिसर को भारी नुकसान, 12 बसें तहस नहस

Tue Sep 16 , 2025
धर्मपुर आपदा: एचआरटीसी डिपो और बस अड्डा परिसर को भारी नुकसान मंडी ज़िला के धर्मपुर क्षेत्र में आई आपदा ने परिवहन व्यवस्था को गहरा धक्का दिया है। प्राकृतिक आपदा की मार झेलते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) धर्मपुर डिपो में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस आपदा में निगम […]

You May Like

Breaking News