हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, राजेश वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष

All India Congress Committee के अंतर्गत कार्यरत All India Kisan Congress ने हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में 21 मई 2026 को जारी पत्र में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।


पत्र में कहा गया है कि नवगठित टीम संगठन को मजबूत करने, किसानों और बागवानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा जताई गई है।
यह नियुक्ति पत्र Sukhpal Singh Khaira द्वारा जारी किया गया। पत्र की प्रतिलिपि हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस और एआईकेसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई

Share from A4appleNews:

Next Post

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रभावित करने के लिए सरकारी दबाव बना रही सुक्खू सरकार : राकेश जमवाल

Fri May 22 , 2026
पंचायती राज चुनावों में जनता कांग्रेस को देगी करारा जवाब : राकेश जमवाल एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली व्यापक सफलता से कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पूरी […]

You May Like

Breaking News