file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

किन्नौर की अर्निका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया छठा रैंक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

e एप्पल न्यूज़, किन्नौर

डीएवी स्कूलों की राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने छठा स्थान हासिल किया है।

डीएवी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में गत 04 व 05 जनवरी को डीएवी स्कूलों की दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें अर्निका सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है।


इससे पूर्व भी किन्नौर व शिमला जिला के समस्त विद्यालयों के मध्य इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 05 व 06 दिसम्बर, 2023 को दो दिवसीय कलस्टर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिला किन्नौर के डीएवी विद्यालय रिकांग पिओ की 9वीं कक्षा की छात्रा अर्निका सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इस अवसर पर अर्निका सिंह की इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ अभिवावकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही उम्मीद जताई की अर्निका सिंह आने वाले समय में शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।  

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 14-14 सचिव-सह सचिव नियुक्त

Thu Jan 11 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सेवादल ने नई कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव सहित 14 सचिव, व 14 सह सचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष की भी तैनाती की है। संजय भारद्वाज को […]

You May Like

Breaking News