कांग्रेस सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 14-14 सचिव-सह सचिव नियुक्त

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सेवादल ने नई कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव सहित 14 सचिव, व 14 सह सचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष की भी तैनाती की है।

संजय भारद्वाज को सेवादल यंग ब्रिगेड का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है जबकि जबकि रवि रत्न शर्मा यंग ब्रिगेड के महासचिव की जिम्मेदारी दी है।

सेवादल के प्रदेश प्रभारी राम विलास रावत की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेव दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई की ओर से कार्यकारिणी का पूर्नगठन किया गया है।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसमें सुशील ठाकुर, संतराम धीमान, एमएल कौंडल, राजेश शर्मा शामिल है। रंजन भारद्वाज को कोषाध्यक्ष व दिनेश जसरोटिया को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

यह बने महासचिव

7 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें डॉ. विजय कपिल, दिनानाथ भंडारी, भोपाल शर्मा, संदीप बतरा, बिरेंद्र ठाकुर, गोपाल कृष्ण व डिंपल ठाकुर शामिल है।

यह 14 बने सचिव

14 सचिव बनाए गए हैं। इनमें दलीप कटोख् प्रकाश महाजन, राजेंद्र शर्मा, भूमी देव, तारा मोयहन नेगी, पुरषोत्म प्रकाश, अजय शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, गिरधारी राणा, शशि भूषण गुप्ता, राकेश शर्मा, गुरचरण सिंह, नरेंद्र दत्त व गुलजार मोहम्मद को राज्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा 14 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।इसमें बबिता ऑबराय, करण पठानिया, राजेंद्र चौहान, संदीप ठाकुर, नरेश कुमार, हरजीत सिंह, विजय कुमार, विजय सिंह, बिशन दास नैयर, अश्वनी शर्मा, लालचंद, कमल शर्मा, त्रिलोक चंद व सुदाम अली शामिल है।

दिनू राही को ध्वज प्रभारी बनाया गया है। कृष्णा कुमारी को कार्यालय सचिव, पवन चौधरी को राज्य मुख्य इंस्टक्टर, रमेश ठाकुर, शंकर ध्यान, नीलम ठाकुर, संजय ठाकुर को इंस्टक्टर बनाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 56 अस्पतालों में शुरू की जाएगी स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली- मुख्यमंत्री

Fri Jan 12 , 2024
प्रदेश में 73 प्रतिशत डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड तैयार, 35 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 6-6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली समयबद्ध शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरम्भिक स्तर पर […]

You May Like

Breaking News