HPU का नाम स्व राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की NSUI ने उठाई मांग

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर अंबेडकर भवन में श्रद्धॉंजलि अर्पित की गई ।

इस अवसर पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर याद किया गया। एनएसयूआई ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर राजा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा। एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा की स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता है और हिमाचल प्रदेश में उन्होंने विकास की एक नयी गाथा लिखी जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा की राजा साहब महलों के नहीं जनता के दिलों के राजा थे। इस अवसर पर एनएसयूआई के राज्य संगठन महासचिव मानोज चौहान ने कहा कि एनएसयूआई लंबे समय से एचपीयू का नाम स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने की मांग कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में भूतपूर्व योगदान रहा है। इस अवसर पर एनएसयूआई राज्य उपाध्यक्ष वीनू मेहता ,राज्य महासचिव परवीन मिन्हास , यासिन भट्ट , अरविंद ठाकुर , इकाई अध्यक्ष योगेश यादव , रजत भारद्वाज , पवन नेगी, चंदन महाजन , रणदीप ठाकुर ,रमेश कुमार ,विक्रांत शर्मा , सुमनदीप, यशवंत ठाकुर ,विजय कुमार ,अशांत जरियाल, अक्षय कुमार ,सचिन ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने की "माँ शूलिनी मेले" को "राष्ट्र स्तरीय दर्जा" प्रदान करने की घोषणा, नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह का किया लोकार्पण

Sat Jun 24 , 2023
एप्पल न्यूज़, सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं सोलन में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया। प्रदेशवासियों को मेले की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने माँ शूलिनी मेले को अगले वर्ष से राष्ट्र स्तरीय मेले के रूप में आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News