IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दिल्ली से शिमला पैदल पहुँचने में भी 96 घंटे लगते हैं, नड्डा जी घोषणा कर 90 दिन हो गए कब आएंगे राहत के 1500 करोड़

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शिमला दौरे के दौरान दिए गए बयानों को तथ्यों से परे और पूरी तरह भ्रामक करार दिया है।

उन्होंने कहा कि नड्डा को चाहिए कि वे आंकड़ों के साथ स्पष्ट करें कि केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत, किस मद से हिमाचल प्रदेश को कितना पैसा दिया है।
विनय कुमार ने कहा कि नड्डा द्वारा शिमला में बोले गए झूठों का पुलिंदा इतना बड़ा है कि उसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। सच्चाई यह है कि आपदा के नाम पर केंद्र सरकार ने आज दिन तक हिमाचल प्रदेश को एक रुपया भी नहीं भेजा है।

तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह राशि प्रदेश सरकार को प्राप्त नहीं हुई।

दिल्ली से शिमला पैदल पहुँचने में भी लगभग 96 घंटे लगते हैं, लेकिन भाजपा को यह घोषणा किए हुए 90 दिन से अधिक का समय बीत चुका है और प्रदेश को अब भी इंतज़ार कराया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में तथाकथित “डबल इंजन सरकार” थी, लेकिन उस समय भी भाजपा के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए। यही कारण रहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई। इसलिए आज नड्डा द्वारा किए जा रहे दावे केवल हवा-हवाई हैं।
विनय कुमार ने कहा कि भले ही इस बार जगत प्रकाश नड्डा किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में पहुँचे हैं, लेकिन उनकी कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश ही रही है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे आपदाग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लोगों की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की राशि तुरंत जारी करवाएं।
नड्डा के शिमला दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय कुमार ने कहा कि उनका यह दौरा पूरी तरह राजनीतिक रहा। केंद्रीय मंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश को न तो कोई ठोस आश्वासन दिया और न ही कोई वास्तविक मदद।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और प्रदेश की ओर आंखें मूंद कर बैठी है। पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष सहायता नहीं दी, जबकि प्रदेश से चुने गए भाजपा सांसद झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास करते रहे हैं।

जगत प्रकाश नड्डा न केवल केंद्रीय मंत्री हैं बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, इसके बावजूद प्रदेश आज भी उनकी मदद का इंतजार कर रहा है।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को पूर्व भाजपा सरकार ने बुरी तरह बिगाड़ा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के पेंशन अंश को भी दबा कर रखा है। अब केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि में कटौती की गई है और ऋण सीमा पर भी अनुचित अंकुश लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं और जुमलों की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रदेश की जनता अब खोखले वादों से नहीं, बल्कि वास्तविक सहायता से राहत चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि आपदा के समय राजनीति करना भाजपा की आदत बन चुकी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी केंद्र से हिमाचल के हक की हर एक पाई के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब करती रहेगी।
विनय कुमार ने कहा कि नड्डा प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। यदि उनके मन में प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति थोड़ा भी प्रेम और स्नेह है, तो उन्हें आगे आकर हिमाचल प्रदेश की वास्तविक मदद सुनिश्चित करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस "नड्डा फोबिया" से ग्रस्त, अपनी विफलताएं छिपाने को कर रही है झूठा प्रलाप- सत्ती

Mon Dec 15 , 2025
हिमाचल के हक की सबसे मजबूत आवाज रहे हैं नड्डा एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज पूरी तरह “जगत प्रकाश नड्डा फोबिया” की शिकार हो चुकी […]

You May Like

Breaking News