IGP दक्षिण रेंज हिमांशु मिश्रा ने किया जुब्बल, सावडा व कुड्डू चेक पोस्ट कुड्डू का निरीक्षण

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुलिस महानिरीक्षक (IGP)दक्षिण खंड हिमांशु मिश्रा व कार्यकारी पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका बुटुंगरु ने पुलिस थाना जुब्बल, पुलिस चौकी सावडा व अंतरराज्यीय पुलिस चेक पोस्ट कुड़डू का निरीक्षण करके यहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।


इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू से सम्बंधित जारी निर्देशों की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को चैक करके फील्ड में कार्यरत पुलिस कर्मियों को उचित दिशा निर्देश देने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाया।
इस दौरान महानिरीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सावधानियां बरतने व अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया।

साथ ही उनके व्यक्तिगत समस्याओं व कल्याण सम्बन्धी मुद्दों को भी सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

डडवाल में सीमेंट से भरा ट्रक सड़क से पलटकर मकान पर गिरा

Sun May 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर डडवाल में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते मकान पर जा गिरा। हालांकि की इस घटना में परिजन बाल बाल बचे गए। लेकिन मकान का काफी नुकसान हुआ है। वहीं मकान के पास खड़ा किया बाइक भी […]

You May Like