गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कांगड़ा जिला के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन आज गग्गल हवाई अड्डे पर आगमन पर उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, अरुण मेहरा, रीता देवी, अर्जुन सिंह, होशियार सिंह, मुल्कराज प्रेमी, रवि धीमान, पूर्व विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का गग्गल से धर्मशाला जाते समय रास्ते में भी लोगों ने स्वागत किया।
इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए धर्मशाला स्थित परिधि गृह के ‘जन सम्वाद हाॅल’ का उद्घाटन किया।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए रामपुर बुशहर में बनाई रणनीति

Thu Aug 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक आयोजित हुई !रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों को मजबूती दी जाएगी। नए सदस्यों को भी संगठन की […]

You May Like

Breaking News