IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में गंदगी से परेशान व्यापारी, सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने EO को सौंपा ज्ञापन- जन सुविधाएं सुधारो सरकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

सेवा में ,
कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद रामपुर बुशहर
जिला शिमला हिमाचल ।

विषय :: नगर परिषद रामपुर में शहर सौंदर्यीकरण व जन सुविधाएं सुनिश्चित करने बारे मांग पत्र ।

महोदय जी ,

4 जिलों के प्रमुख व्यापारी केंद्र रामपुर बुशहर में नगर परिषद द्वारा मूलभूत जन सुविधाओं व शहर सौंदर्यीकरण की अनदेखी की वजह से शहर वासियों/ व्यापारियों को बेहद समस्या पेश आ रही हैं जिस के संदर्भ में शहर के व्यापारी भाइयों से मिले फीडबैक के आधार पर M.C./ उप मंडल प्रशासन के माध्यम से त्वरित समाधान हेतु चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए ।

1.. मुख्य बाजार रामपुर में लोकल बस स्टैंड (चौधरी अड्डा) , जगतखाना पुल (ओल्ड टॉयलेट्स) डीएवी स्कूल – चक्की के साथ गली में पब्लिक टॉयलेट्स जल्द बनाए जाएं क्योंकि अभी इन जगहों पर भारी गंदगी … स्वच्छ भारत अभियान ? तभी रामपुर O.D.F. plus ? वर्तमान टॉयलेट्स में सुविधाएं व स्वच्छता ( Hygine ) की जरूरत है ?

2… रामपुर के सभी 9 वार्डों में M.C. की सभी छोटी-बड़ी निकासी नालियां Without Treatment सतलुज नदी में मिलकर उसे प्रदूषित कर रही है समाधान सतलुज किनारे की तरफ की खस्ताहाल नालियां की इंस्पेक्शन /रिपेयर की जरूरत है ।

3…Garbage free city 3 star rating के लिए प्रयासरत M.C. रामपुर सतलुज किनारे कई जगह कूड़े कचरे प्लास्टिक के बड़े-बड़े ढेर संज्ञान में होने के बाद भी क्यों सफाई नहीं कर रही, क्या सतलुज का जलस्तर बढ़ने से ही समाधान होगा ?

,4…वार्ड नंबर 3 N.H.-5 में इंदिरा मार्केट के साथ सतलुज की ओर बने स्लॉटर हाउस में Effluent Treatment Plant (E.T.P. )के ना होने से क्या Environment Protection Act 1986 व अन्य नियम कानूनों की अनुपालन या अवहेलना ?

5…शीशे के कारोबारियों (गलास हाउस ) को शीशे की टूट-फूट ( waste material ) के नियमानुसार निपटारा करना M.C. के संबंधित कर्मचारियों की गैर जिम्मेवारी से रोजाना की परेशानी है इसका समाधान जरूरी है ।

6..माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा 02-09- 2021 को वार्ड नंबर 3 में इंदिरा मार्केट में पार्किंग (फेस 2)का शिलान्यास किया गया था जनता की सुविधार्थ इसके जल्द निर्माण हेतु M.C. द्वारा अभी तक क्या-क्या कदम उठाए हैं और यह कब तक बन कर तैयार होगी ?

7… जगातखाना पुल से इंदिरा मार्केट तक वाले रास्ते , सत्यनारायण मन्दिर और गर्ल्स स्कूल से ब्रौ पुल तक राहगीरों की सुरक्षा हेतु ऊंची जालियां/ रैलिंग्स व स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए ।

8…नगर परिषद रामपुर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सिस्टम में नाकाम साबित हो रहा है ।

9… N.H.5 पर स्थित लोडिंग- अनलोडिंग पॉइंट से रामपुर बाजार तक निर्माण सामग्री ढुलाई के मनमाने रेट पर उचित नियंत्रण करवाया जाए ।

धन्यवाद

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में मनाएगी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस, शुरू करेंगी महा जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा

Tue Mar 29 , 2022
कार्यक्रम में प्रति विधानसभा 5000 कार्यकर्ता लेंगे भागएप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई।बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और […]

You May Like

Breaking News