मोदी सरकार ने हिमाचल व गुजरात चुनावों में राजनीतिक हित साधने के लिए घटाए पैट्रोल- डीजल के दाम, देर आए दुरुस्त आए- विक्रमादित्य सिंह

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार कोई भी निर्णय अपना राजनैतिक हित को सामने रख कर लेती है। उन्होंने कहा की गुजरात और हिमाचल में होने जा रहें विधानसभा चुनावों को आते देख अब केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल व डीज़ल के बढ़ते मूल्य के साथ साथ महंगाई नजर आने लगी है।

इसी के चलते पेट्रोल व डीजल पर से केंद्रीय एक्साईज को कम किया गया है,जबकि लोग पिछले कई महीनों से इसके बढ़ते मूल्यों से परेशान हो रहें थे।


विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार के पेट्रोल व डीजल पर से केंद्रीय एक्साईज कम करने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देर आये दरुस्त आये। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से लोग पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हो गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों के तत्काल बाद प्रदेश में भाजपा की करारी हार के बाद केंद्र सरकार ने इसके मूल्यों में कुछ कटौती कर लोगों को थोड़ी राहत देने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनावों तक इसके दामों में कुछ स्थिरता रही पर चुनावों के तुरंत बाद ही सरकार ने इसके मूल्यों में भारी बढ़ोतरी कर लोगों को अपनी जीत का इसके मूल्यों में बढ़ोतरी का तोफा दिया था।

उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर आज एक हजार से ऊपर चला गया है इसके मूल्यों में कोई कटौती नही की गई है। देश मे प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना दम तोड़ रही है, अब सरकार ने इन्हें भी 200 रुपए की सब्सिडी का ऐलान कर ऊंट के मुंह मे जीरा देने का प्रयास किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिये ठोस उपायों की बहुत जरूरत है। चुनावों के समय इस प्रकार की राहतें चुनावों में लाभ लेने के लिये और ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की एक राजनीतिक मंशा के अतिरिक्त कुछ नही है।

उन्होंने आशंका ब्यक्त की है कि सरकार इस घाटे की भरपाई किसी अन्य टेक्स से इसकी भरपाई कर सकती है जो लोगों के साथ धोखा होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्र निर्माण में व्यवसायियों की अहम भूमिका इनके बिना राष्ट्र अधूरा रहेगा, पैट्रोल की दर में 9.50 व डीजल में 7 रुपये की कमी की - त्रिलोक

Sun May 22 , 2022
हमारे नेतृत्व ने सिलेंडर दरों में भी 200 रुपये की कमी की एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक होटल लैंडमार्क में हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रमेश चौजहर ने की।बैठक में भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल, सचिव तिलक राज, कैशियर संजय सूद और सह […]

You May Like

Breaking News