IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं – जैनब चंदेल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में गुंड्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे छोटी-छोटी बच्चियों तक को भी नहीं बख्श रहे हैं और इसका ताजा उदाहरण कुल्लू जिले के मनाली में दो वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राज्य में कई स्थानों के साथ ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दंभ भरने वाली भाजपा की केंद्र और हिमाचल भाजपा के नेताओं के मुंह से मनाली की घटना पर दो शब्द भी नहीं निकले।

जैनब चंदेल ने कहा कि शिमला जिले के रामपुर के साथ लगते ज्यरी में दिनदिहाड़ी कालेज जाने वाली युवती की हत्या हुई है और इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी दिन के उजाले में हत्या कर रहे हैं और पुलिस को इनके सुराग तक नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा शासनकाल में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं और इस पर भाजपा नेताओं ने भी चुपी साध रखी है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं दिनोंदन बढ़ी हैं। उत्तराखंड में एक युवती हत्या में तो भाजपा नेता के बेटे का ही नाम सामने आया है।

उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि इस मामले में भाजपा सरकार ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से होटल पर जेसीबी चला दी, ताकि कोई और सबूत न मिले।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में महिला सुरक्षा के नाम पर पिछला चुनाव लड़ा था और गुड़िया हैल्पलाइन खोली थी। लेकिन दुखद पहलू है कि इसमें दर्ज शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि 8500 शिकायतें इस पर दर्ज हुई थी, लेकिन निपटारा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वोट लेने के लिए महिलाओं के साथ दिखावे की हमदर्दी जताती है। वास्तविक्ता यह है कि इनके शासनकाल में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- भाजपा करती रही है लोगों को गुमराह, "हिमाचल में पढ़े लिखे लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं"- कांग्रेस देगी OPS

Wed Nov 9 , 2022
विक्रमादित्य जीत रहे है यह तो तय है, पर उनकी जीत का अंतर भारी होना चाहिए– खड़गे एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्हें पार्टी के नो हजार डेलीगेट ने चुन कर अध्यक्ष बनाया है। उनका चुनाव सबने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा […]

You May Like

Breaking News