आशा कार्यकर्ताओं के 35 पदों के लिये आवदेन आमंत्रित, BMO के पास 20 सितम्बर तक करें आवेदन


एप्पल न्यूज़, कुल्लू

जिला के विभिन्न भागों में आशा कार्यकर्ताओं के कुल 35 पद भरे जाने हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई।

उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खण्डों के तहत पंचायतों के वार्ड स्तर पर पद भरे जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचोयतों तथा नगर समितियों केे तहत वार्ड स्तर पर इन पदांे को भरा जाना है।


डॉ. सुशील चन्द्र ने कहा कि आर्शा कार्यकर्ताओं के पदों के लिये आगामी 20 सितम्बर तक संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करने का मौका प्रदान किया गया है।

आयुसीमा 25 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। कुल 35 पदों में से 28 पद ग्रामीण क्षेत्रों तथा सात पद शहरी क्षेत्रों में भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आनी खण्ड में ग्राम पंचायत टकरासी, जाबन, रोपा, लगौटी, कराड़, खनाग, खोईला में एक-एक पद भरा जाएगा।

बंजार खण्ड की ग्राम पंचायत दुशाड़, दयोरीधार, तथा टलेरा में ये पद भरे जाएंगे।
इसी प्रकार, जरी खण्ड में ग्राम पंचायत हाट, कलैहली, हुरला, मोहल, जरड़ भुट्ठी, बड़ा भूईन, जरी, रतोचा, हुरंग, गाहर तथा मलाण में एक एक पद भरा जाएगा।

निरमण्ड चिकित्सा खण्ड की ग्राम पंचायत गत्तु, शिल्ली, गयोग, नित्थर तथा देहरा में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र बंजार की नगर पंचायत बंजार में दो तथा नगर परिषद कुल्लू में पांच पद आशा कार्यकर्ताओं के भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता महिला उसी वार्ड अथवा पंचायत की स्थाई निवासी होनी चाहिए। तलाकशुदा अथवा अलग रह रही महिला को वरियता प्रदान की जाएगी। आवेदनकर्ता को अपना आधर कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अपनी दो पासपोर्ट साईज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करने को कहा गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- केंद्रीय ने ट्रांसगिरी क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय को दिया अनुसूचित जनजाति का दर्जा, भाजपा ने किया स्वागत- मोदी का आभार- सुरेश कश्यप

Wed Sep 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज केन्द्रीय मंत्री मंडल ट्रांसगिरी क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने को दी मंजूरी , भाजपा ने किया स्वागत और प्रकट किया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार । हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस […]

You May Like

Breaking News