निवेदिता नेगी ने उपायुक्त लाहौल स्पीति के रूप में संभाला कार्यभार

एप्पल न्यूज़, केलांग, लाहौल स्पीति

2017 बैच की आईएएस अधिकारी निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को उपायुक्त लाहौल एवं स्पीति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला मुख्यालय केलांग पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का यथासंभव समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जिले के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि वे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों के साथ कार्य करेंगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News