file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह का आरोप कांगड़ा से भेदभाव कर रही है सरकार, कैबिनेट में अब तक की सरकारों में सबसे कम मंत्री

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की अनदेखी को लेकर कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जयराम सरकार पर निशाना साधा है और कांगड़ा जिला की अनदेखी के आरोप लगाए है।

\"\"

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज तक जितनी भी सरकारें रही उसमे सबसे कम कैबिनेट में इस सरकार में कांगड़ा को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जबकि कांगड़ा जिला का सरकार गिराने और बनाने में सबसे बड़ा योगदान होता है। बिना कांगड़ा के समर्थन से सरकार नहीं बन सकती है। कांगड़ा से 15 विधायक चुन कर आते है और जयराम कैबिनेट में केवल एक ही मंत्री बनाया गया है।कैबिनेट में प्रतिनिधित्व न होने से कांगड़ा में विकास कार्य नहीं हो पाए है।

प्रदेश में सरकार किसी की भी हो लेकिन हर साल शीतकालीन प्रवास होता था लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ये परंपरा खत्म कर दी है । कांगड़ा में इस बार मुख्यमंत्री प्रवास तक नही गए। ऐसे में साफ ज़ाहिर होता है कि मुख्यमंत्री कांगड़ा से भेदभाव कर रहे है।
इसको लेकर बीजेपी में भी अंतर्कलह देखने को मिल रही है। वरिष्ठ नेताओ के साथ किशन कूपर की बैठक ओर लेटर बम्ब भी निकला है।विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व सीएम शांता कुमार से भी अपील की वे सरकार को समय समय पर सलाह देते रहते है सवाल भी खड़े करते है तो कांगड़ा के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भी उन्हें आवाज उठानी चाहिए ताकि कांगड़ा को सही प्रतिनिधित्व मिल सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

ट्यूलिप से लाभान्वित होंगे शहरी स्थानीय निकायों के युवाः सरवीन चैधरी

Sun Jun 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाशहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने यहां जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने सभी शहरी स्थानीय निकायों में नए स्नातकों को प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए अर्बन लर्निंग इंटरनशिप प्रोग्राम (ट्यूलिप) आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश के […]

You May Like

Breaking News