file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पीठासीन अधिकारियों के 85 वें सम्मेलन में भाग लेने पटना पहुँचे कुलदीप पठानियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने बिहार की राजधानी पटना पहुँच गए हैं।

पठानियां सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16 जनवरी को चम्बा से अमृतसर होते हुए वायु मार्ग द्वारा दिल्ली पहुँच गए थे। दो दिन दिल्ली में निजि कारणों तथा कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के बाद पठानियां आज अपराह्न 4:00 बजे दिल्ली से वायुमार्ग द्वारा पटना पहुँचे।

पठानियां 20 व 21 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाले पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेंगे तथा वहाँ आयोजित होने वाले कई सत्रों का संचालन करेंगे।

कुलदीप सिंह पठानियां राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के नॉर्थ जोन के सात राज्यों के संयोजक भी हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पँजाब, राजस्थान, जम्म-कश्मीर, मघ्यप्रदेश व गुजरात राज्य शामिल हैं।

इस सम्मेलन में सभी राज्य विधान मण्डलों के पीठासीन अधिकारी तथा उप – पीठासीन अधिकारी भाग ले रहें हैं। सम्मेलन में जिन राज्यों में विधान परिषदों का प्रावधान है के चेयरमैन तथा उपाध्यक्ष भी भाग ले रहें हैं।

इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेशों के पीठासीन तथा उप- पीठासीन अधिकारी भी भाग ले रहे हैं। 19 जनवरी को सभी राज्यों विधान मण्डलों के सचिवों का भी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें हि0प्र0 विधान सभा के सचिव यशपाल शर्मा ने भी भाग लिया।

इस सम्मेलन में लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत के चेयरमैन ओम बिरला, राज्य सभा के उप- सभापति डॉ0 हरिवंश तथा लोक सभा तथा राज्य सभा के महासचिव भी शामिल होंगे।

सम्मेलन में संविधान की 75वीं वर्ष गांठ पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन मे हि0प्र0 विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी शामिल हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान

Mon Jan 20 , 2025
वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है।विभाग की निदेशक किरण भड़ाना के आज […]

You May Like

Breaking News