शिमला के देवनगर में गाड़ी की चपेट में आने से लेपर्ड कैट की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला तेंदुए और लेपर्ड कैट को देखे जाने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, बीते सप्ताह जाखू में लेपर्ड कैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आज सुबह पंथाघाटी के साथ लगते देव नगर में एक लेपर्ड कैट के गाड़ी की टक्कर के कारण मारे जाने की सूचना है।

पूर्व नगर निगम उप महापौर राकेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में खबर दी। जिसके बाद वन विभाग वाइल्ड लाइफ विंग की टीम लेपर्ड कैट को वहां से ले गई।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक लेपर्ड कैट के सड़क किनारे मृत पड़े होने की सूचना हमे मिली जिसके बाद उसे वहां से ले जाया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

RHPS द्वारा ITI निरमण्ड में स्वस्थ जीवन हेतु आहार विहार एवं ऋतुचर्या पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Sun Dec 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर एचपीएस द्वारा निगम की सामाजिक दायितव नीति के तहत निरमंड स्थित आई0 टी0 आई0 संस्थान, जिला कुल्लू में एक दिवसीय आहार विहार संबंधी निःशुल्क आर्युवेदिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, किया गया।इस विशेष आहार विहार संबंधी शिविर का शुभारंभ मनोज कुमार, परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस […]

You May Like

Breaking News