वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को USA की सीडारब्रुक यूनिवर्सिटी ने दी पीएचडी की मानद उपाधि

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पत्रकारिता और वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यू एस ए की सीडारब्रुक यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की मानद उपाधि दे कर सम्मानित किया है।

यह सम्मान समारोह दिल्ली में 18 जनवरी को प्रदान किया गया। प्रकाश बादल को यह सम्मान पिछले लगभग २० वर्षो से भी अधिक समय से निरंतर वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी और पत्रकारिता में अहम योगदान के आकलन के बाद मिला है।

सीडारब्रुक यूनिवर्सिटी, द्वारा प्रकाश बादल को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने हेतु लिखित पत्र के माध्यम से सूचित किया गया और दिल्ली के होटल तिवोली में एक भव्य दीक्षांत समारोह में यह सम्मान दिया गया।

गौरतलब है कि प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश के एकमात्र ऐसे फोटोग्राफर हैं, जिनकी तस्वीरों ने भारत ही नहीं, पूरे देश में अपने निजी संसाधनों से बिभिन्न क्षेत्रों में जा जाकर पक्षियों के अद्भुत तस्वीरें खींचते हैं।

बादल के द्वारा खींची गयी तस्वीरों ने विदेशों के मीडिया का भी ध्यान खींचा है, जिसके चलते पिछले वर्षों के दौरान अलग-अलग अंतरालों में प्रकाश बादल की तस्वीरें, ग्रेट ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द सन, सहित देश विदेश के अनेक प्रमुख समाचार पत्रों में उनकी तस्वीरें प्रकाशित होती आई हैं।

इसके अतिरिक्त प्रकाश बादल की तस्वीरों को नेटजीयो ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर भी फीचर किया है। जानकारी के अनुसार प्रकाश बादल अब तक भारत में विद्यमान लगभग 600 पक्षियों की बेहतरीन तस्वीरें खींच चुके हैं।

बादल हिमाचल प्रदेश के इकलौते ऐसे वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर है जो पक्षियों की तलाश में पूरे भारत में भ्रमण करते हैं और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की बेहतरीन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं।

कलकत्ता और बँगलादेश के अनेक चर्चित संगठनों ने प्रकाश की तस्वीरों की न केवल प्रदर्शनियों में स्थान दिया है, बल्कि उन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित भी किया गया है। पंजाब साहित्य कला अदाद्मी भी बादल को सम्मानित कर चुकी है।उत्तराखंड वन विभाग और स्ट्रेबो पिक्सल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नैनीताल में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने बादल की कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक प्रशस्ति पत्र भी जारी किया है, जिसमें उनकी खींची गयी तस्वीरों की प्रशंसा की गयी है।

प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश वन विभाग में शिमला में कार्यरत हैं और ऊपरी शिमला के छोटे से गाँव जुब्बल से सम्बन्ध रखते हैं। बादल को मिली मानद उपाधि से प्रदेश का नाम रौशन हुआ है।

यह उपाधि 18’ जनवरी को देश विदेश के अनेक विद्वानों को, विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान के लिए विभिन्न नामी हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान की गयी।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से योगेन्द्र चंदोलिया सांसद, स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, अध्यक्ष हिन्दू महासभा बिरला मंदिर दिल्ली, स्वामी चन्द्र देव जी महाराज संस्थापक एवं अध्यक्ष ग्लोबल संत समाज कलयाण फाउंडेशन, पुष्पा जिंदल, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद, डॉ. हरिंद्र गर्ग निर्माता निदेशक दिल्ली दूरदर्शन, मरियम जन्नत, प्रसिद्ध युद्यमी, वाधवान ग्रुप के संस्थापक कमल बाधवान और निदेशक मनीष गुप्ता सहित अनेक गणमाननीय व्यक्ति उपस्तिथ थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 2 साल में सीमेंट के दामों में हुई 160 रुपए की वृद्धि, अब फिर जनता पर डाला 5 रुपए का बोझ- जयराम

Sun Jan 19 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में हो रही वृद्धि ने उपभोक्ताओं और राजनीतिक हलकों में बहस को जन्म दिया है। सीमेंट की कीमतों में हालिया वृद्धि के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि […]

You May Like

Breaking News