हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही आज दोपहर दो बजे होगी शुरू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में आज पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर हंगामा हो सकता है।

सदन में प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू इस योजना को बंद करने का प्रस्ताव रखेंगे। इसे लेकर बुधवार को भी सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हो चुकी है।

संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान यह योजना सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए RSS और पॉलिटिकल लोगों को लाभ देने के लिए शुरू की गई थी, क्योंकि उस दौरान मेन्टेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत RSS और पॉलिटिकल लोग जेल गए थे।

प्रश्नकाल से शुरू होगी सदन की कार्यवाही

आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी। आज सदन में ज्यादातर सवाल बस रूट, विश्राम गृह, पेयजल योजना, NDRF, अवैध कब्जे इत्यादि को लेकर गूजेंगे।

कालका-शिमला फोरलेन मामला सदन में
गूंजेगा

कालका-शिमला फोरलेन को लेकर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसे लेकर BJP विधायक सत्तपाल सत्ती कंडाघाट में सुरंग की अलाइनमेंट परिवर्तित करने से लागत बढ़ने और निर्माण में हो रही देरी का मामला सदन में उठाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री 15 अप्रैल को काजा में करेंगे आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

Mon Apr 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2023 को लाहौल-स्पिति  ज़िला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा में ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री […]

You May Like

Breaking News