IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा नेता द्वारा अधिकारी को धमकाना दुर्भाग्यपूर्ण- त्रिलोक सूर्यवंशी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगड़ा के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं राज्य मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि गत दिवस भाजपा के पूर्व मन्त्री व वरिष्ठ नेता बिपिन परमार द्वारा उपमण्डलाधिकारी नागरिक नूरपुर को ज्ञापन की प्रति को जल्दी में पकड़ने के लिए न केवल धमकाया बल्कि अपने समर्थकों के समक्ष जलील भी किया।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल बीडियो में पूर्व भाजपा मन्त्री अधिकारी को हिदायत दे रहे हैं कि सरकारें आती जाती रहती हैं यानि उनका अप्रत्यक्ष रूप से कहना था कि हमारी सरकार आएगी तो हम देखेंगे और हमें दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा।

सूर्यवंशी ने कहा कि ज्ञापन हमेशा अधिकारी के चेम्बर में दिया जाता है लेकिन बीडियो में ऐसा लग रहा है कि अधिकारी को बाहर बुलाया गया और फिर आरोप लगाया गया कि अधिकारी ज्ञापन को जल्दबाजी में ले रहा था।

त्रिलोक ने कहा कि उप मण्डलाधिकारी का पद जिम्मेदार और अतिव्यस्तम पद होता है अतः हो सकता है कि अधिकारी व्यस्त हो या उसे कहीं जाना पड़ गया होगा।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के नेता अपनी सरकार के समय जनमंच के माध्यम से अधिकारियों को जनता के सामने बेईज्ज़त और प्रताड़ित करते थे उसके बाद भाजपा नेताओं को अधिकारियों को धमकाने की आदत पड़ गई है जो कि निंदनीय ही नहीं अपितु दुर्भाग्यपूर्ण भी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू का कुल्लू दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

Wed May 7 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं […]

You May Like

Breaking News