सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू का कुल्लू दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है।


उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबन्धों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

ऑपरेशन सिंदूर के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुल्लू दौरा भी रद्द हो गया। वह शिमला से ही स्थिति पर नजर बनाए है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रहे हैं।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऑपरेशन अभ्यास के तहत DC कार्यालय शिमला व संजौली पार्किंग परिसर में मॉकड्रिल का आयोजन

Wed May 7 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला जिलाधीश कार्यालय परिसर में  ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉकड्रिल सायं चार बजे सायरन बजने के साथ आरंभ हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के ऑफिस में आग लगने की घटना के चलते यह ड्रिल का आयोजन किया गया। घटना की सूचना  4 बजकर दो मिनट पर राज्य आपदा प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News