पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजा न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ,,मांग न मानने पर दी क्रमिक अनशन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में धरना प्रदर्शन किया। महासंघ ने 6 मार्च को बजट में ओल्ड पेंशन को बहाल करने की मांग की है। पुरानी पेंशन बहाल नही की जाती है तो महासंघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि संघ को उम्मीद है की 6 मार्च को पेश होने वाले बजट में सरकार उनकी मांग को पूरी करेगी। संघ पिछले 5 सालों से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकार से मांग कर रहा हैं लेकिन अभी तक सरकार नहीं जागी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार 6 मार्च को पेश होने वाले बजट में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं करती है तो कर्मचारी महासंघ 7 मार्च से शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठ जाएगा जो पूरे सत्र जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाल नही किया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC किन्नौर बोले- सांगला घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं, बगीचों में बनाएं होम स्टे

Thu Mar 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, रिकांग पिओउपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि किन्नौर जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा युवाओं को पर्यटन गतिविधियों में भाग लेकर इसे व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहिए। उपायुक्त सांगला तहसील के सापनी, बटुरी, ब्रुआ व चांसू के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज चांसू ग्राम […]

You May Like

Breaking News