file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शिमला के निखिल ने जीता गोल्ड मेडल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शिमला के निखिल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 14 से 18 अगस्त तक सिरमौर के धौला कुआं में आयोजित हुई इस शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन में इंदिरा गांधी खेल परिसर राइफल एसोसिएशन की ओर से निखिल प्रतिभागी बने और गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश वो एकेडमी का नाम रोशन किया।
धौलाकुआं में आयोजित हुई ओपन स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से शूटर ने भाग लिया था, जिसमें निखिल ने अपना परचम लहराया। 20 वर्षीय निखिल शिमला के जुब्बड़हट्टी के समीप शिल्डू गांव के रहने वाले है। उनके पिता का नाम सुरजीत है। निखिल कई सालों से इंदिरा गांधी खेल परिसर में शूटिंग की कोचिंग ले रहे है और उनके कोच का नाम रविन्द्र प्रकाश है। रविन्द्र प्रकाश का कहना है कि निखिल की बेस्ट परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्होंने निखिल को बधाई दी है।
निखिल ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच को दिया है। उनका कहना है कि अब वह दिल्ली में होने वाली नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो कि सितंबर के अंत में आयोजित होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में सबसे वंचितों की सेवा करने वाले अधिकारी आज खुद "उपेक्षित"

Sat Aug 23 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ राज्य सरकार द्वारा तहसील कल्याण अधिकारियों (TWO) के पदों को सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के रूप में डाउनग्रेड करने के निर्णय की कड़ी निंदा करता है और इसे अधिकारियों के मनोबल को तोड़ने वाला व अन्यायपूर्ण कदम करार देता है। हिमाचल […]

You May Like

Breaking News