file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विश्व तम्बाकु निषेध दिवस- टूटू स्कूल में स्वयंसेवियों ने पेंटिग बनाकर गली-मुहल्लों व दूकानों में चिपकाई

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

रा.व.मा.पा. टुटू की एन.एस.एस. इकाई द्वारा तम्बाकु के सेवन के खिलाफ 31 मई तक सप्ताह भर का जन जागरण अभियान चलाया गया। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी मनोहर ठाकुर व चेतना कश्यप ने बताया कि इस अभियान के तहत रविवार को स्वयंसेवियों मुस्कान, कशिश, डिंपल, आरती, स्वाती, निधि, श्रुति, शगुन, स्नेहा, रूचिका ठाकुर, वैशाली, रिधीमा, धनंजय, करूणा, इशीता, मुस्कान, कशिश, डिंपल, दीपमाला और आशा ने पेंटिग बनकार तथा नारे लिख कर इन्हें रविवार को अपने गली-मुहल्लों व दूकानों में चिपकाया ताकि लोगों को तम्बाकु के सेवन से होने वाले भयानक रोगों की जानकारी दी जा सके। तम्बाकु का सेवन न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके।

\"\"

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कविता वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन और वेकेशन के चलते स्कूल बंद है। इसके बावजूद भी सप्ताह भर चले इस जनजागरण अभियान में स्वयंसेवियों ने घर बैठे ही ऑनलाईन चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।

रविवार को लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए विश्व तम्बाकु निषेध दिवस के मौके पर अपनी पेंटिंग के माध्यम से गली मुहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि तम्बाकु का सेवन करने वाले लोग केंसर, दिल व फेफड़ों की गम्भीर विमारी से पीड़ित हो जाते हैं और हर वर्ष दुनिया भर में लाखों लोग इसके कारण मौत के मूंह मे चले जाते है।

सभी अभीभावकों, एस.एम.सी. प्रधान राम प्रताप वशिष्ठ व कंचन सहित सभी सदस्यों ने बच्चों और अध्यापकों के इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग लोगों के मन मस्तिक्ष पर गहरा असर डाल रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

72 दिन बाद यात्रियों के साथ दौड़ी HRTC की बसें, लोगों को मिली राहत

Mon Jun 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में पिछले दो महीनों से अधिक समय से सुनसान पड़ी सड़को पर आज से बसें निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू हो गई हैं। राजधानी की सड़को पर भी आज हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें दौड़ती नजर आ रही है। हालांकि बस में कम ही लोग […]

You May Like

Breaking News