ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने दलाश में मांगे वोट, कहा-मोदी के नेतृत्व में रोशन हुआ देश का नाम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

लोकसभा उपचुनाव में मंडी से भाजपा के प्रत्याशी कुशाल ठाकुर ने दलाश में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्य जनता के सामने रखे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम दुनिया में रोशन हुआ है। आज भारत का यदि दुनिया में नाम रोशन हुआ है तो ये मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी  पर भी जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल चुनावों के समय में ही जनता की याद आती है जबकि भाजपा सरकार ने प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की इबारत लिख रही है।

भाजपा सरकार ने प्रदेश में आम जनता के लिए अनेकों कल्याणकारी योजना चलाई हैं जिसका फायदा भाजपा को इस उपचुनाव में मिलेगा। उन्होंने जनता से अपने लिए वोट डालने की अपील की।

इस मौके पर उनके साथ  विधायक किशोरी लाल सागर, ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर, आई.टी.सैल. के प्रभारी आशीष शर्मा, किशन ठाकुर, योगेश वर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा उप प्रधान सोहनी राम राठी, दलाश शक्ति केंद्र अध्यक्ष विककी ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विधासागर, दुष्यंत परमार आदि उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा का महंगाई और बेरोजगारी से चोली -दामन का साथ, गरीबों की नही पूंजीपतियों की है ये सरकार, जिसे आम लोगों की कोई चिंता नही- प्रतिभा सिंह

Tue Oct 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, रिकोंगपिओ मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने नोतोड बंद कर किन्नौर के लोगों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने कहा है कि आज इस क्षेत्र का विकास भी ठप्प पड़ा है। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News