कमल ठाकुर कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक नियुक्त, जताया आभार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
भाजपा के युवा नेता कमल ठाकुर को सरकार ने हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण बैंक का निदेशक नियुक्त किया है। गत दिनों कमल ठाकुर की इस पद पर नियुक्ति की गई।

\"\"


बीते दिनों ग्रामीण विकास बैंक में तीन लोगों की नियुक्ति की गई। इनमें कमल ठाकुर, गोपाल सिंह और शशि बाला को निदेशक मंडल में गैर सरकारी सदय के रूप में नामित किया गया। जिसके बाद रोहड़ू से तेजतर्रार नेत्री शशि बाला को बैंक का चेयरमैन चुना गया है।
कमल ठाकुर मूलतः सांगटी कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से हैं। संजौली कालेज से स्नात्तक करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा शिमला के अध्यक्ष रहे। लगतार पार्टी के लिए विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं देते रहे। वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
कमल ठाकुर ने नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ही जिला व प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार जताया
उन्होंने कहा कि वे दिए गए प्रभार का दायित्व पूरी निष्ठा और तन्मयता से निभाएंगे और बैंक को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए प्रयास करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अजय धामी को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर बनाने पर सैंज में बंटे लड्डू

Sun Jul 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, सैंज बंजार युवा कांग्रेस जिला कुल्लू इकाई ने अपना कुनबा बढ़ाना शुरू किया है जिसके तहत युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अधिसूचना ज़ारी कर कुल्लू, किन्नौर व सोलन में कार्यकारिणी का विस्तार किया है । वहीं जिला कुल्लू में लक्ष्मण, लोमेश, भीम सिंह, रिंकू ठाकुर एवं अजय […]

You May Like

Breaking News