file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

ठियोग के कांग्रेस नेता दीपक राठौर हिमाचल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व (आपदा प्रबंधन) विभाग ने अधिसूचना जारी कर ठियोग के कांग्रेस नेता दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) का सदस्य नामित करने के साथ-साथ उपाध्यक्ष (Vice-Chairperson) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 14 के तहत की गई है।


दीपक राठौर शिमला जिले के उद्देर (कोटिघाट, मटियाना) के निवासी हैं और कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के करीबी नेताओं में भी माना जाता है। राठौर 2017 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उनकी इस नियुक्ति के बाद शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया है। अब दीपक राठौर को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही हरि कृष्ण हिमराल का नाम शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के लिए तय हो गया है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CBSE स्कूलों में जुलाई माह तक और अध्यापक किए जाएंगे भर्ती, 2 महीने में सभी मेडिकल कॉलेजों में लगेगी ऑटोमेटिड लैब- सीएम

Fri Jun 26 , 2026
मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा प्राथा में खुलेगा सीबीएसई स्कूल एप्पल न्यूज़, कसौली /सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये […]

You May Like

Breaking News