IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा मण्डल रामपुर बुशहर की मासिक बैठक- निष्क्रिय पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर बुशहर की मासिक बैठक सर्किट हाउस रामपुर बुशहर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर के अध्यक्ष कुलबीर खुद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रभारी भाजपा मंडल जीवन चौहान व पूर्व में रहे प्रत्याशी कॉल सिंह भी मीटिंग में शामिल रहे।


बूथ को ऑनलाइन करने का काम नए सिरे से जो शुरू किया है उसे लगभग पूरा किया जा रहा है जो निष्क्रिय पदाधिकारी है उनके स्थान पर नए लोगों को मौका दिया गया है और जो कार्य करने में असमर्थ है उन को भी पार्टी पदाधकारी से हटाया गया है।

लोक सभा चुनाव की तयारी भी हर बूथ तक शुरू हो चुकी है और इस दृष्टि से 37 ग्राम केन्द्र प्रभारी बनाए गए है जो हर बूथ पर जा कर कार्य कर रहे है।

वो सभी प्रभारी संगठन मंत्री सुरेश शर्मा को हर बूथ की आने वाले 16मई को रिपोर्ट देगे। ये जानकारी प्रभारी जीवन चौहान जी ने आज मीटिंग में दी।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश सदस्य नरेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी बृज लाल जी, किशोर परमार, नीना शर्मा, बीशना भण्डारी, दिनेश खमराल, शीशी राम, मनोज शर्मा, सुभाष चंद्र
अनिल चौहान, अशोक कुमार, युवा मोर्चा से नागेदर शर्मा, विकास लांबा , केसरी दत्त, सुरेश शर्मा, मोलक राम जी, व पार्टी के अन्य पदाधकारी भी मोजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

10 गारंटीयां 'राजधर्म', हर हाल में पूर्ण करेंगे- अग्निहोत्री

Thu May 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, चंबा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान सलूनी में आयोजित जनसभा को अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 10 गरंटियाँ हमारा राजधर्म है जिसको आगामी 5 वर्षों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हमने […]

You May Like

Breaking News