IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

10 गारंटीयां ‘राजधर्म’, हर हाल में पूर्ण करेंगे- अग्निहोत्री

एप्पल न्यूज़, चंबा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान सलूनी में आयोजित जनसभा को अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 10 गरंटियाँ हमारा राजधर्म है जिसको आगामी 5 वर्षों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हमने पुरानी पेंशन योजना देने की बात कही थी जिसे प्रदेश की पहली ही कैबिनेट बैठक में पूर्ण किया गया। हमने 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को उनकी पुरानी पेंशन का अधिकार दे दिया है और चरणबद्ध तरीके से अन्य गारंटियों को भी पूरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम आगामी 5 वर्षों के भीतर जिला के 50 दौरे करेंगे, ताकि जिला के लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 88 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्धघाटन किए गए है, जिस से क्षेत्र की जनता को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने विकासात्मक कार्यों का गति प्रदान की है। 

उन्होंने बताया की चंबा जिला के लिए जल शक्ति विभाग के अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित है वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत लगभग पौने 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। 

उन्होंने बताया कि डलहौजी शहर को 24/7 पानी उपलब्ध कर प्रदेश का पहला शहर स्थापित किया जायेगा। वही पानी की निगरानी के लिए जांच सुविधा केंद्र भी उपलब्ध किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पेयजल के साथ साथ अब सिंचाई परियोजना पर भी कार्य किया जायेगा ताकि प्रदेश के किसानों को उनकी आमदनी में इजाफा हो से। इस संदर्भ में उन्होंने अधिकारियों को योजनाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि हम प्रदेश के लोगो के साथ राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति करते है। प्रदेश के सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जायेगा।

उन्होंने भलेई माता मंदिर में पानी तथा सीवरेज व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रुपए की भी मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंदिरों की व्यवस्था का सुधार किया जायेगा साथ ही साथ सारे धार्मिक स्थलों में पानी एवं सीवरेज का बंदोबस्त किया जायेगा। 

उप मुख्यमंत्री ने गडमाता मंदिर के लिए भी 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

पूर्व मंत्री एवं विधायक आशा कुमारी ने उप मुख्यमंत्री का डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सलूनी पेयजल परियोजना से आज 30 हजार की आबादी की प्यास बूझेंगी। वही डलहौजी शहर के लिए उथाऊ पेयजल योजना से डलहौजी शहर में पानी की समस्या भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म होंगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की देन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की है। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा से संबंधित लोगों की मांगों को भी रखा। 

इस अवसर पर सचिव राज्य कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, वरिष्ठ प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारती नैय्यर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुनील कनोतरा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रथम बार निर्वाचित विधायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Thu May 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, दिल्ली मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार चुने गए विधायकों ने भेंट की। यह विधायक संसद में आयोजित तीन दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं।प्रथम बार निर्वाचित विधायकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल […]

You May Like

Breaking News