वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर ने SC आयोग अध्यक्ष से किया पात्र परिवारों को दस्तावेज और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर बुशहर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा और सुश्री शालिनी जम्वाल को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान की मांग उठाई।
सभा के सचिव दीपक डिल्लों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वाल्मीकि समाज के कई परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से रामपुर बुशहर में रह रहे हैं।

उन्होंने समुदाय के पात्र लोगों के हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मामलों के समाधान की मांग की। इसके साथ ही पात्र परिवारों को प्रस्तावित आवासीय योजना, भूमि आबंटन तथा अन्य सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया।
सभा ने आयोग से इन मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि समुदाय के पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज तथा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
आयोग ने सभा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए रामपुर प्रशासन को प्रेषित किया।
इस अवसर पर वाल्मीकि सुधार सभा के सदस्य दर्शन सिंह, अशोक, आकाश, अमित, सुमित ढिल्लों, अजय, विजय और गुलज़ार सिंह उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

गानवी-क्याव-कूट-किन्फी-सुरु गांवों को जोड़ने वाला 120 फुट लंबा "गानवी बेली ब्रिज" बनकर तैयार

Sat Sep 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, ज्यूरी/रामपुर बुशहर गानवी खड्ड पर गानवी-क्याव-कूट-किन्फी-सुरु गांवों को जोड़ने वाला 120 फुट लंबा बेली पुल बनकर तैयार हो गया है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या […]

You May Like

Breaking News