प्रथम बार निर्वाचित विधायक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रथम बार चुने गए विधायकों ने भेंट की। यह विधायक संसद में आयोजित तीन दिवसीय अनुकूलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली प्रवास पर हैं।
प्रथम बार निर्वाचित विधायकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र के उपरांत मुख्यमंत्री से भेंट की और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
केवल सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी बहुमत से जीत पर बधाई भी दी।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल के.एस. बांशटू, समन्वय सलाहकार नंदिता गुप्ता भी उपस्थित थीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा का "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का "थोथल" नारा, शिमला में महिला कांग्रेस ने 'केंडल मार्च' निकाल मांगी ब्रज भूषण की गिरफ्तारी

Thu May 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश महिला कांग्रेस ने आंदोलनरत महिला कुश्ती संघ के समर्थन में केंडल मार्च निकाल कर आरोपी ब्रज भूषण को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की। उन्होंने जंतरमंतर पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी कुश्ती संघ की महिलाओं के समर्थन की आवाज न सुनने के लिये केंद्र […]

You May Like

Breaking News