IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

डाॅ. साधना ठाकुर ने युवाओं से किया रक्तदान का आग्रह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने लोगों से विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं, जिन्हें अभी कोरोना वैक्सीन लगनी है, से रक्तदान का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से पहले किया गया रक्तदान कई बहुमूल्य जीवन बचाने में सहायक होगा।


डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा यह कोरोना महामारी का दौर है। इस महामारी में वैक्सीन ही बचाव में कारगर सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में    18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीन लगाने का कार्य आरम्भ हो रहा है। यदि वैक्सीन लगवाने से पूर्व रक्तदान किया जाता है तो आने वाले समय में रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक रक्तदाता राज्य रेडक्राॅस के दूरभाष नम्बरों 0177-2621868 व 0177-2629969 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

PM केयर फंड से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ के लिए PSA ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र स्वीकृत, DC ने जताया आभार

Wed May 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री केयर फंड से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ के लिए पीएसए आॅक्सीजन उत्पादन संयत्र स्वीकृत किया है। उन्होेंने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आॅक्सीजन संयत्र […]

You May Like

Breaking News