हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान बढ़ी ठंड, 12 नवंबर तक मौसम साफ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम साफ हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, 7 नवंबर से 12 नवंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहेगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई — भाभा नगर (वांगटू) में 0.6 मिमी, सांगला में 0.2 मिमी और सुन्दरनगर में 0.1 मिमी वर्षा हुई। न्यूनतम तापमान सबसे कम टाबो में -5.5°C, जबकि सबसे अधिक ऊना में 30.4°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के सभी हिस्सों—निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने अगले सात दिनों के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

धुंध और कोहरे का असर केवल कुछ निचले इलाकों में सुबह-शाम देखने को मिल सकता है, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य रहेगा।

लाहौल-स्पीति में ठंड में इजाफा होने लगा है, जबकि कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, कुल्लू और सिरमौर जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को फिलहाल किसी भी प्रकार की सतर्कता की आवश्यकता नहीं बताई है। यानी इस हफ्ते हिमाचल का मौसम रहेगा सुहावना और सैर-सपाटे के लिए बिल्कुल अनुकूल।

विस्तारित अवधि पूर्वानुमान (13 से 20 नवंबर) के अनुसार भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 3-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को 294 सड़कों के लिए 2271 करोड़ की मंजूरी, विक्रमादित्य बोले- PMGSY-4 में बनेंगी नई सड़कें

Fri Nov 7 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण-4 के तहत हिमाचल प्रदेश को 294 सड़कों के निर्माण के लिए 2271 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर […]

You May Like

Breaking News