IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीएम ने शिमला में अर्पित की पुष्पांजलि, बोले देश उनके योगदान को भूल नही सकता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

संविधान निर्माता डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर की आज 131वीं जयंती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सविधान निर्माता भीम राव की आज जयंती है। भारत की सविधान निर्माण का कार्य स्वतंत्रता के बाद अम्बेडरक को दिया गया।

संविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गरीब परिवार से होने के बावजूद भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपाधियां हासिल की।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान धारा में लाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया। उनके विचार व आदर्श आज पथ प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। देश उनके योगदान को भूल नही सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सूचना के प्रभावी सम्प्रेषण के लिए संचार की नवीनतम तकनीक व मीडिया के विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री

Thu Apr 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं मीडिया समन्वयकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सूचना के प्रभावी सम्प्रेषण के लिए नवीनतम तकनीक और मीडिया के विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं […]

You May Like

Breaking News