सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

4 राज्यों के 70 NCC कैडेट्स पहुंचे बिलासपुर, लुहनू मैदान से होगा ‘संकल्प 2026’ का फ्लैग-ऑफ

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

330 किलोमीटर की सेलिंग एक्सपीडिशन में लेंगे हिस्सा, 42 एस डी  और 28 एस डब्ल्यू कैडेट्स होंगे शामिल
एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय ‘संकल्प सेलिंग एक्सपीडिशन-2026’ के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से 70 एनसीसी कैडेट्स मंगलवार को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। अभियान में 42 एस डी बॉयज और 28 एस डब्ल्यू गर्ल्स कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैडेट्स गोविंद सागर जलाशय में करीब 330 किलोमीटर की सेलिंग यात्रा पूरी करेंगे।
कैंप में रिपोर्ट करने पर सभी कैडेट्स की बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज की गई। इसके साथ ही कैंप साइट पर कैडेट्स के ठहराव एवं प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की गईं तथा उन्हें जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया। कैडेट्स को अभियान के दौरान अपनाए जाने वाले अनुशासन, सुरक्षा नियमों और सेलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि ‘संकल्प 2026’ का उद्देश्य कैडेट्स में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। अभियान के माध्यम से सामाजिक जागरूकता के विभिन्न संदेश भी जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।
ल्हणू ग्राउंड से होगा फ्लैग-ऑफ
अभियान का औपचारिक फ्लैग-ऑफ बुधवार, 9 सितंबर को लुहनू घाट से किया जाएगा। इस अवसर पर एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, वीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और हरी झंडी दिखाकर 330 किलोमीटर लंबे सेलिंग अभियान का शुभारंभ करेंगे।
फ्लैग-ऑफ के बाद मुख्य अतिथि की उपस्थिति में बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में कैडेट्स के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों द्वारा कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, नशामुक्ति और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके अलावा अभियान के दौरान कैडेट्स को एनटीपीसी कोलडैम के पावर हाउस का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा, जहां उन्हें बिजली उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि सेलिंग एक्सपीडिशन के दौरान कैडेट्स गोविंद सागर जलाशय के विभिन्न घाटों और आसपास के क्षेत्रों से गुजरेंगे। जगतखाना, कलोल, कोसरियां, मंदली, रायपुर और भाखड़ा सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए कैडेट्स सेलिंग करेंगे। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ‘संकल्प 2026’ कैडेट्स के लिए केवल 330 किलोमीटर की जलयात्रा नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी है। अभियान के माध्यम से कैडेट्स समाज को स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त भारत का संदेश देंगे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News