हिमाचल में 6 IPS बने DIG, 2 को SSP किया प्रमोट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को पदोन्नति दी है।

जारी आदेशों के अनुसार 6 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी (DIG) तथा 2 आईपीएस अधिकारियों को एसएसपी (SSP) पद पर प्रमोट किया गया है।
यह पदोन्नतियां हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से की गई हैं, जिन्हें प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को उनके नए पदभार शीघ्र संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


सरकार का कहना है कि इन पदोन्नतियों से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। वरिष्ठ पदों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से पुलिस तंत्र की कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता में सुधार होगा।
बताया जा रहा है कि कई आईपीएस अधिकारी लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की संस्तुति के बाद अब इन प्रमोशनों को अंतिम रूप दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पदोन्नतियों के बाद प्रदेश में पुलिस महकमे में तबादलों की सूची भी जल्द जारी हो सकती है, जिससे कई जिलों और रेंज स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

2 अधिकारियो को SSP प्रमोट किया गया है

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने बर्फबारी में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन को दिए युद्ध-स्तर पर कार्य करने के निर्देश

Sat Jan 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के दृष्टिगत जन-जीवन को सामान्य बनाये रखने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रभावित आवश्यक सेवाओं को तुरन्त बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने […]

You May Like

Breaking News