CM ने बर्फबारी में आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन को दिए युद्ध-स्तर पर कार्य करने के निर्देश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के दृष्टिगत जन-जीवन को सामान्य बनाये रखने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में प्रभावित आवश्यक सेवाओं को तुरन्त बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल और अन्य जरूरी जन सेवाओं को प्रदान करने वाले संस्थानों के मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर यातायात के लिए बहाल किया जाए।

उन्होंने कहा कि बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मी तथा मशीनरी तैनात की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और जलापूर्ति योजनाओं को सुचारू बनाये रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम व विभाग को बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्नों की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान-बागवानों को वर्षा और बर्फबारी होने से राहत मिली है तथा इससे ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को भी बल मिलेगा।

उन्होंने पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत करते हुए कहा कि बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण पर भी निरन्तर प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने जलवायु परिवर्तन के कारणों के अध्ययन के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं ताकि नीतियों और कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आवश्यक प्रावधानों का समावेश किया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

डिप्टी CM के गृह क्षेत्र हरोली में 28 करोड़ का भूमि घोटाला कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जीता-जागता सबूत- कटवाल

Sat Jan 24 , 2026
खड्डों-नालों वाली जमीन को फ्लैट योग्य दिखाकर सरकारी धन की खुली लूट, कांग्रेस नेताओं को देना होगा जवाब एप्पल न्यूज़, शिमला/ऊना भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में सामने आए 28 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि […]

You May Like

Breaking News