11 जून को कुल्लू में पैराग्लाइडिंग, हॉट बैलून और ड्रोन उड़ाने रोक, राष्ट्रपति दौरे के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

राष्ट्रपति के 11 जून के कुल्लू जिला के प्रस्तावित दौरे के चलते जिला में पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ाने सहित गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाने (हॉट एयर बैलून) जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी।

इस संबंध में भुंतर एयरपोर्ट निदेशक की ओर से भी जिला प्रशासन से अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों को राष्ट्रपति के दौरे के दिन बंद की जाए ताकि एयर ट्रेफिक में कोई बाधा उत्पन्न न हो और राष्ट्रपति सहित अन्य विशिष्ट जनों की हवाई यात्रा सुरक्षित हो सके।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार जिला में रह रहा कोई भी व्यक्ति हवाई गतिविधियों जैसे पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हॉट एयर बैलून सहित हेलीकॉप्टर उड़ाने जैसी गतिविधियां नहीं कर सकता।

यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करता है तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

घंडावल में 4 करोड़ से बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

Wed Jun 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, ऊना ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। परियोजना निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में बैंबू विलेज के […]

You May Like

Breaking News