हिमाचल कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स अस्वस्थ, IGMC में उपचाराधीन, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल ने जाना कुशलक्षेम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज, शिमला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल शिमला में पहुंच कर पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स का कुशलक्षेम जाना।

बता दे कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स पिछले कल स्वास्थ्य उपचार के संबंध में आईजीएमसी में दाखिल हुई थी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव से पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पूर्व मंत्री का स्वास्थ्य इस समय सामान्य है।

इसके साथ-साथ उनका सीटी स्कैन भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट सामान्य है तथा पूर्व मंत्री को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत उनको अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. सीता ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक आईजीएमसी ईशा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के पुख्ता उपाय- मुख्यमंत्री

Mon Feb 12 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि नवगठित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग अपने कामकाज व कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और गु्रप-सी पदों की भर्ती परीक्षाओं के संचालन के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य […]

You May Like